English HINDI MATH
Need a Website Or Web Application Contact : +91 7065750338 (Whatsapp) Note: Paid Service

Determiners

Determiners (डिटरमिनर्स) – निर्धारक

Determiners ऐसे शब्द होते हैं जो किसी वाक्य में संज्ञा से तुरंत पहले प्रयोग किये जाते हैं और इस बात का निर्धारण करते हैं कि किसकी बात हो रही है या फिर कितनी बात हो रही है। चूँकि यह भी संज्ञा के बारे में कुछ अतिरिक्त सूचना देते हैं इसीलिए ये भी विशेषण कहलाते हैं ।

A Determiner is a word that is placed just before a noun to give additional information about that noun and that's why they are also classified as Adjectives.

 

मान लीजिए आप कहना चाहते हैं 'यह लड़का राम है।' यहाँ पर 'लड़का' एक संज्ञा है । 'लड़का' से तुरंत पहले 'यह' का प्रयोग किया गया है। 'यह' एक Determiner है क्योंकि ये इस बात को निर्धारित करता है कि किस लड़के की बात हो रही है • इस लड़के की या उस लड़के की । इस लड़के की बात हो रही

तो आप 'वह लड़का' कहते ।

 

इसी तरह,

अगर एक लड़के की बात हो रही होती तो आप कहते – A boy

अगर किसी विशेष लड़के की बात हो रही होती तो आप कहते – The boy

अगर सभी लड़कों की बात हो रही होती तो आप कहते – All the boys

अगर 5 लड़कों की बात हो रही होती तो आप कहते – 5 boys

 

ऊपर दिये गये वाक्यों में Determiners हैं – A, The, All, 5

Determiners के चार प्रकार हैं (Determiners are of four types):

 

Articles (A, An, The)

A/An –          अ / ऐन

The  –           द या दी

 

आप ‘Articles' चैप्टर में इनके बारे में पढ़ चुके हैं कि किसी भी संज्ञा से तुरंत पहले किस तरह और कब प्रयोग किये जाते हैं, ये भी Determiners हैं।

You've already read about Articles & its usage just before a noun, these are also known as Determiners.

 

2. Demonstratives (This, That, These, Those)

 

अंग्रेज़ी में This, That, These और Those को Demonstratives कहते हैं।

This, That, These and Those are called Demonstratives.

 

This - दिस     - यह, ये (एक व्यक्ति के लिए प्रयोग होता है ।)

That - दैट - वह, वे, वो (एक व्यक्ति के लिए प्रयोग होता है ।)

These - दीज़ - यह, ये (एक से ज़्यादा व्यक्तियों के लिए प्रयोग होता है |)

Those - दोज - वह, वे, वो (एक से ज़्यादा व्यक्तियों के लिए प्रयोग होता है ।)

 

ये demonstratives दो तरह से प्रयोग में आते हैं  -  सर्वनाम की तरह या फिर determiners की तरह।

These demonstratives are used as                   -   either Pronoun or Determiners.

 

जब किसी संज्ञा से तुरंत पहले प्रयोग किये गये हों तो ये Determiners कहलाते हैं । और जब भी बिना संज्ञा के प्रयोग किये जायें तो ये Pronouns कहलाते हैं।

If a demonstrative is followed by a noun it modifies, it's called a determiner; however, if it's not followed by a noun, it's called a pronoun.

 

समझने का प्रयास करिए -

Try to understand

 

This is a book.                                       सर्वनाम की तरह (As a Pronoun)

इस वाक्य में this के तुरंत बाद कोई संज्ञा नहीं है। इसलिए this एक demonstrative pronoun है।

In this sentence, 'this' is not followed by any noun, hence it's a demonstrative pronoun here.

 

This book is mine.                                Determiner (As a Determiner)

इस वाक्य में this के तुरंत बाद book का प्रयोग हुआ है जो कि एक संज्ञा है। इसलिए this एक demonstrative determiner |

Here, 'this' is followed by 'book', which is a noun, hence it's a demonstrative

determiner here.

 

 

कुछ उदाहरण (Few Examples)

I love this.  - सर्वनाम की तरह (As a Pronoun)   -  (not followed by a noun)

This is a cute baby. -  सर्वनाम की तरह (As a Pronoun) - (not followed by a noun)

These are my books. - सर्वनाम की तरह - (As a Pronoun) - (not followed by a noun)

That man is my dad. - Determiner की तरह -(As a Determiner) (followed by a noun: MAN)

Those people are mad.  -  Determiner की तरह - (As a Determiner) (followed by a noun: PEOPLE)

 

 

3. Possessives (His, Her, Your, Our, My, Their, its)

His, Her, Your, Our, My, Their, Its को determiners कहते हैं। इन शब्दों के तुरंत बाद हमेशा एक संज्ञा होती है।

His, Her, Your, Our, My, Their, Its are known as determiners. These words are always followed by a noun.

उदाहरण (Example) :

His friend is a teacher.

My brother will not go.

Our books are kept on the table.

Their parents were not present.

 

4. Quantifiers

 

Quantifiers ऐसे शब्द या शब्दों का समूह होते हैं जो किसी संज्ञा से तुरंत पहले प्रयोग किये जाते हैं व संज्ञा की मात्रा (amount ) के बारे में बताते हैं ।

Quantifiers are Such words or group of words, which are used before a noun to indicate the amount or quantity of that noun.

 

 

 

1. Few - थोड़ा, कुछ (जिन्हें गिना जा सकता है) जैसे कुछ लड़के, कुछ बच्चे आदि| Few boys

2. Less, Little थोड़ा, कुछ (जिन्हें गिना नहीं जा सकता) जैसे थोड़ा पानी, कुछ पैट्रोल आदि | Little water

3. Some थोड़ा, कुछ (दोनों के साथ - जिन्हें गिना जा सकता है और जिन्हें गिना नहीं जा सकता ) Some boys / Water

 

4. Any कोई, कुछ (दोनों के साथ - जिन्हें गिना जा सकता है और जिन्हें गिना नहीं जा सकता) Any boys/water

 नोट – ‘some' का प्रयोग प्रायः सकारात्मक वाक्यों में जबकि 'any' का प्रयोग प्रायः नकारात्मक वाक्यों में होता है।

Note: 'some' is mostly used in positive sentences while 'any' is often used in negative sentences.

 

5. Every हर कोई Every person/Every book/Every boy

6. All  सभी, सब   All the friends/All the people/All the books

7. Each   प्रत्येक, हर एक   Each friend / Each book/Each boy

 

8. Both  दोनों   Both the friends/Both the books

9. Enough काफी    Enough money/Enough people Full glass

10. Full  पूरा  Full glass

11. Half (1/2)  आधा    Half the glass

12. Quarter ( 1/4)   एक चौथाई  Quarter the glass

13. Whole  पूरा  Whole world/Whole the day

14. More ज़्यादा (दोनों के साथ जिन्हें गिना जा सकता है व जिन्हें गिना नहीं जा सकता ) More boys / water

15. Less कम (जिन्हें गिना नहीं जा सकता)  Less water

16. Many कई (जिन्हें गिना जा सकता है)  Many boys

17. Much  ज़्यादा (जिन्हें गिना नहीं जा सकता है)  Much water

18. 1,2,3,4,5 etc एक, दो, तीन, चार, पाँच आदि । 2 friends / 2 laptops / 50 people etc