English HINDI MATH
Need a Website Or Web Application Contact : +91 7065750338 (Whatsapp) Note: Paid Service

Verbs

Verbs (क्रियाएँ)

मान लीजिए आप बिस्तर पर लेटे हुए किसी को याद कर रहे हैं। आप सोचेंगे कि मैं कोई काम तो कर नहीं रहा, मैं तो सिर्फ बिस्तर पर लेटा हूँ। यूँ तो किसी को याद करते समय आपके हाथ पैर स्थिर हो सकते हैं लेकिन दिमाग तो चल रहा है न। इसलिए 'याद करना भी एक क्रिया है जिसे अंग्रेज़ी में कहते हैं 'miss'. Miss मतलब याद करना। इसलिए ये मत सोचिए कि क्रिया का मतलब सिर्फ वो काम है जिसमें आपके हाथ-पैर प्रयोग में लाये जा रहे हों। सही मायने में क्रिया का अर्थ है कोई भी काम। फिर चाहे वो केवल दिमाग से ही क्यों न किया जा रहा हो।

 

क्रिया वो है जिसके माध्यम से Subject के कार्य या अवस्था (स्थिति) की जानकारी मिलती है। Verb is the one, which describes the action or the state of the subject.

 

आइए समझें (Let's understand) –

 

माना मैं कहूँ “अयाँश सो रहा है।” इस वाक्य में है Subject है अयाँश और Verb है - सोना। इस वाक्य में Subject के कार्य की जानकारी मिलती है। यहाँ पर Subject सोने का कार्य कर रहा है। इसी तरह, मान लीजिए मैं कहूँ “अयाँश 8 महीने का है।” Subject है अयाँश। यहाँ पर अयाँश कोई कार्य नहीं कर रहा बल्कि उसके बारे में तो सिर्फ बताया गया है कि वह 8 महीने का है। इस वाक्य में Subject के कार्य की नहीं बल्कि अवस्था की जानकारी मिलती है। अवस्था का सीधा तात्पर्य यह है कि Subject किस समय में – वर्तमान में, बीते हुए कल में या फिर आने वाले कल में किस अवस्था में है।

 

गौर करिए

  1. Ayansh is sleeping. (अयाँश सो रहा है।)

 

(अयाँश सोने का कार्य कर रहा है। इस वाक्य में Subject के कार्य की जानकारी मिलती है।)

 

  1. Ayansh is 8 months old. (अयाँश 8 महीने का है।)

 

(इस वाक्य में Subject के कार्य की नहीं बल्कि वर्तमान अवस्था की जानकारी मिलती है।)

 

  1. Ayansh was 8 months old. (अयाँश 8 महीने का था।)

 

(इस वाक्य में Subject के कार्य की नहीं बल्कि बीते हुई समय की एक अवस्था की जानकारी मिलती है।)

 

Note:- जिन वाक्यों में Subject किसी कार्य को कर रहा हो ऐसे वाक्य “Tenses(काल)” में आते हैं और जिन वाक्यों में Subject कोई कार्य न कर रहा है, केवल Subject की अवस्था/स्थिति के बारे में बताया गया हो, ऐसे वाक्य “Simple Sentences(सरल वाक्य)” में आते हैं। दोनों तरह के वाक्यों को आप आगे आने वाले चैप्टर्स में विस्तार से पढ़ेंगे।

 

क्रियाएँ दो प्रकार की होती हैं (Verbs are of two types):

 

a) मुख्य क्रिया (Main Verb)

 

यह क्रिया subject के कार्य की जानकारी देती है। मुख्य क्रिया का सीधा सा मतलब है कोई भी काम जैसे नाचना, गाना, सोचना, पढ़ना, लिखना, देखना, हिलना, याद करना, पीटना आदि । Main verb describes the action of the subject such as to dance, to sing, to think, to read, to write, to see, to move, to miss, to beat etc.

 

ज़रुरी नहीं कि काम वही हो जो हाथ पैरों से यानि physical हो। अगर आप कुछ सोच भी रहे हैं तो भी दिमाग काम कर है यानि Mental work हो रहा है इसलिए सोचना भी एक कार्य ही है। Action doesn't only mean the physical work. When you think, your brain works, so 'to think' is al an action ; hence it is a verb.

 

b) सहायक क्रिया (Helping Verb/Auxiliary Verb)

 यह क्रिया subject की अवस्था के बारे में बताती है। subject के अनुसार Helping verb  का प्रयोग किया जाता है। Examples: is, am, are, was, were, has, have, had, do, does, did, will etc.

 

Main verbs की तीन forms होती हैं, कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण निम्नलिखित हैं

 

1st form

2nd form

3rd form

Go (जाना)

Went

Gone

Meet (मिलना)

Met

Met

Come (आना)

Came

come

Leave (छोड़ना)

Left

Left

Find (पाना)

Found

found

Live (रहना)

Lived

lived

Get (पाना)

Got

got,gotted

Stay (ठहरना)

Stayed

Stayed

Dance (डांस करना)

Danced

Danced

Play (खेलना)

Played

Played

Tear (फाड़ना)

Tore

torn

Stand (खड़े होना)

Stood

stood

Start (शुरु करना)

Started

started

Laugh (हँसना)

Laughed

laughed

Fill (भरना)

Filled

filled

Smile (मुस्कुराना)

Smiled

smiled

Send (भेजना)

Sent

sent

Write (लिखना)

Wrote

written

Prepare (तैयार करना)

Prepared

prepared

Read (पढ़ना)

Read

read

Weep (रोना)

Wept

wept

Eat (खाना)

Ate

eatten

Shout (चिल्लाना)

Shouted

shouted

Drink (पीना)

Drank

drunk

Run (दौड़ना)

Ran

run

Wear (पहनना)

Wore

worn

Get up (उठना)

got up

got up

Cost (मूल्य होना)

Cost

cost

Thank (धन्यवाद देना)

Thanked

thanked

Move (हिलना, हिलाना)

Moved

moved

Sound (सुनने में लगना)

Sounded

sounded

See (देखना)

Saw

seen

Touch (छूना)

Touched

touched

Look (देखना)

Looked

looked

Learn (सीखना)

learned

learned/learnt

Watch (देखना)

Watched

watched

Cook (खाना पकाना)

Cooked

cooked

Catch (पकड़ना)

Caught

caught

Teach (पढ़ाना)

Taught

taught

Hang (लटकना, लटकाना)

Hung

hung

Bring (लाना)

brought

brought

Comb (बाल बनाना)

combed

combed

Take (लेना)

Took

taken

Ride (2 wheeler चलाना)

Rode

ridden

Give (देना)

Gave

given

Drive (4 wheeler चलाना)

Drove

driven

Break (तोड़ना)

Broke

broken

Open (खोलना)

Opened

opened

Hold (पकड़ना)

Held

held

Close (बन्द करना)

Closed

closed

Shiver (काँपना)

shivered

shivered

Sleep (सोना)

Slept

slept

Bother (परेशान करना)

Bothered

bothered

Sing (गाना)

Sang

sung

Know (जानना)

Knew

know

Cut (काटना)

Cut

cut

Think (सोचना)

thought

thought

Put (रखना)

Put

put

Speak (बात करना)

Spoke

spoken

Walk (चलना, घूमना)

Walked

walked

Seem (लगना)

seemed

seemed

Talk (बात करना)

Talked

talked

Feel (महसूस करना)

Felt

felt

Say (कहना)

Said

said

Work (करना)

Worked

worked

Tell (बताना)

Told

told

Want (चाहना)

Wanted

wanted

Ask (पूछना)

Asked

asked

Feed (खिलाना)

Fed

fed

Complain(शिकायत करना)

Complained

complained

Creep(रेंगना)

Crept

crept

Seek (ढूँढना)

Sought

sought

Dig(खोदना)

Dug

dug

Dip(डुबोना)

Dipped

dipped

Flee(भाग जाना)

Fled

fled

Bite (दाँत से काटना)

Bit

bitten

Hide (छिपना)

Hid

hidden

Begin (शुरु करना)

Began

begun

Dream (सपना देखना)

dreamed, dreamt

dreamed, dreamt

Show (दिखाना)

Showed

showed

Hit (मारना)

Hit

hit

Beat (पीटना)

Beat

beaten

Marry(शादी करना)

Married

married

Peep (झाँकना)

Peeped

peeped

Plough(हल लगाना)

Ploughed

ploughed

Rest(आराम करना)

Rested

rested

Rise (उगना या बढ़ना)

Rose

risen

Spit(थूकना)

Spat

spat

Hurt (चोट पहुँचाना)

Hurt

hurt   

Throw (फेंकना)

Threw

thorwn

Fly (उड़ना)

Flew

flow

Abuse(गाली देना)

Abused

abused  

Add(जोड़ना)

Added

added

Tie(बाँधना)

Tied

tied

Weave(बुनना)

Wove

woven

Bathe(नहाना)

Bathed

bathed

Bid(बोली लगाना)

Bade

bidden

Wring(निचोड़ना या मरोड़ना)

Wrung

wrung

Fall (गिरना)

Fell

fallen

Bear (जन्म देना)

Bore

born

 

 

Very Important

 Lay(रखना)

Laid

laid

Lie (झूठ बोलना)

Lied

lied

Lie (लेटना)

Lay

Lain